केंद्रीय महासचिव के आगमन को लेकर झामुमो की तैयारी तेज
सिमडेगा, मई 31 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झामुमो जिला समिति की बैठक रविवार को परिसदन भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने की। बैठक में चार जून को पार्टी द्वारा बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय की विशेष उपस्थिति होगी। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। आगामी सम्मेलन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने का कार्य करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.