पाकुड़, मार्च 13 -- केंद्रीय मनरेगा ऑडिट टीम ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के सोनाधनी तथा बड़ा घघरी पंचायत में मनरेगा के तहत निर्मित योजना का निरीक्षण किया। केंद्रीय टीम के सहायक लेखा पदाधिकारी गीता राम, अकाउंटेड पवन तथा पीओ अबिआई अब्राहम ने सोनाधानि पंचायत भवन पहुंचकर मनरेगा के तहत सात रजिस्टर का अवलोकन किया और योजना अभिलेख का जांच किया। जबकि मुकरी गांव में संजय मालतो का आम बागवानी का निरीक्षण किया। टीम के अधिकारी ने लाभुक संजय मालतो को कहा कि ये आम के पेड़ आपके परिवार को एक दिन खुशहाल बनाएगा। आपके परिवार के लिए यह आय का एक बड़ा जरिया होगा। इसलिए इस बागवानी में लगे पेड़ों को समय-समय पर वर्मी कंपोस्ट दें और सिंचाई करें। वहीं उपस्थित ग्रामीणों को इस बागवानी की भांति अपने जमीन पर स्वयं पेड़ लगाकर अपनी आय का स्रोत बढ़ाने की बात कही। वहीं टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.