कोडरमा, मार्च 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। रामनवमी को लेकर श्रीरामनवमी झंडा महासमिति, झुमरी तिलैया के पदधारियों ने केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी से उनके आवास पर मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष संतोष यादव की अध्यक्षता में समिति के सभी सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान पर्व को भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को पुख्ता रखने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जुलूस मार्ग, भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.