रामगढ़, मई 20 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व भाजपा नेता रंजीत राम के नेतृत्व में नई दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय कानून मंत्री एवं राज्य न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान रंजीत राम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत व सम्मान किया। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित पहल करने का आश्वासन दिया। मौके पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री राजपाल महरोलिया, राजेश कुमार सहित संघ के कई साथी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...