बुलंदशहर, जनवरी 3 -- अपना दल एस के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारत सरकार अनुप्रिया पटेल से मुलाकात कर नववर्ष की बधाई दी। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याना में अल्ट्रासाउंड सेंटर,एमआरआई केंद्र खोलने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र की जनता की मांगों को ध्यान में रखते हुए जल्द दी प्रमुख सचिव स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार से वार्ता कर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी, पुरुषोत्तम सैन,हरिओम सैनी,धर्मेन्द्र चौहान,मुन्ना अहमद अल्वी आदि उपस्थित रहे। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.