बांदा, दिसम्बर 2 -- बांदा। संवाददाता बुंदेलखंड में मिशन जल शक्ति के तहत चल रही हर घर नल योजना के क्रियान्वयन को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। रविवार को जेडीयू की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। मंत्री से परियोजना में सुधार की मांग की। ज्ञापन सौंपकर बताया कि कई गांवों में बनी सीसी मार्ग को बिना अनुमति तोड़ दिया गया। कई बस्तियों में जल आपूर्ति या तो नाम मात्र की है या बिल्कुल नहीं हो रही। परियोजना में करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कई क्षेत्रों में धरातल पर परिणाम शून्य हैं। विस्तृत जांच कराए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.