केंद्रीय मंत्री से मधुबनी को'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना में शामिल करने की विधायक ने रखी मांग
मधुबनी, जून 2 -- मधुबनी। मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधव आनंद ने नई दिल्ली में मंगलवार केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात कर जिले के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मधुबनी को केंद्र सरकार की 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना में शामिल करने की मांग उठाई। विधायक ने कहा कि मधुबनी की मिथिला पेंटिंग, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों की देश-विदेश में पहचान है। ओडीओपी योजना में शामिल होने से स्थानीय कारीगरों, महिला उद्यमियों और युवाओं को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह भी पढ़ें- हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार के लिए करें आवेदन माधव आनंद ने जिले में एमएसएमई एक्सटेंशन सेंटर अथवा टेक्निकल सेंटर की स्थापना की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.