केंद्रीय मंत्री से बोधगया नप के नवनिर्वाचित स्टैंडिंग कमिटी के सदस्यों ने की मुलाकात
गया, मई 31 -- बोधगया नगर परिषद के नवनिर्वाचित स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों ने रविवार को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतनराम मांझी से उनके बोधगया कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। हाल ही में हुए चुनाव में निर्वाचित सदस्य विजय मांझी, गौतम कुमार और संजू देवी निर्वाचित हुए हैं। सदस्यों ने नगर क्षेत्र की पेयजल, सड़क, बिजली एवं नाली निर्माण जैसी जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार की बाधा आने पर जनप्रतिनिधि उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से महादलित टोलों में संपर्क पथ एवं पेयजल समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने का सुझाव दिया। यह भी पढ़ें- परसाधाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.