नई दिल्ली, मार्च 15 -- केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश के गुना जिले के उमरी गांव में देश के पहले समृद्धि केंद्र का उद्घाटन किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।बयान में कहा गया कि दूरसंचार विभाग की समृद्ध ग्राम फिजिटल सेवाएं पहल के अंतर्गत स्थापित यह देश का पहला ऐसा केंद्र है, जहां ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग और कृषि से संबंधित विभिन्न सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी। बयान के मुताबिक इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल और भौतिक सेवाओं के एकीकृत माध्यम से समग्र विकास को बढ़ावा देना है।ग्रामीणों को लाभ की जानकारी दीउद्घाटन समारोह के अवसर पर सिंधिया ने शनिवार को केंद्र में उपलब्ध सेवाओं और उपकरणों का स्वयं निरीक्षण किया और वीआर (वर्चुअल रियलिटी) ...