बोकारो, मार्च 25 -- गोमिया। राज्यसभा सांसद सह झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष खीरु महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी कृष्ण रेड्डी से मुलाकात कर रैयतों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत पचमो, हुरदाग, रहावन व बघरेया सहित रामगढ़ जिले के पचण्डा और कोतरे बसंतपुर गांवों के प्रभावित रैयतों की ओर से मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में बताया गया कि पचमो कोल परियोजना तथा केदला-बसंतपुर से दनिया रेलवे लाइन निर्माण के लिए करीब 46 वर्ष पूर्व भूमि अधिग्रहित की गई थी। अब क्षेत्र में खनन कार्य शुरू होने से विस्थापन का खतरा बढ़ गया है, जिससे किसानों, आदिवासी, दलित एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित रैयतों के लिए पुनर्वास, नियोजन, वैकल्पिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.