रुद्रपुर, अक्टूबर 4 -- रुद्रपुर। खटीमा में जनजातीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरेन रिजिजू के रुद्रपुर आगमन पर विधायक शिव अरोरा ने उनका स्वागत किया। अरोरा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों के बीच रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। विधायक ने रुद्रपुर क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा और कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने भी क्षेत्र से जुड़े विषयों पर जानकारी ली। इस दौरान सांसद अजय भट्ट सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...