नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने भारत की संसदीय विरासत पर आधारित कॉफी टेबल बुक उन्हें भेंट की। अध्यक्ष ने केन्द्रीय मंत्री को दिल्ली विधानसभा की पारदर्शिता एवं आधुनिकीकरण पहलों से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि दिल्ली में लगभग 72 हजार करोड़ की विकास योजनाएं प्रगति पर हैं। कई नई योजनाएं भी पाइपलाइन में हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कॉफी टेबल बुक के बारे में बताया कि इसमें भारत के विधायी एवं लोकतांत्रिक यात्रा के सौ वर्षों का समग्र दस्तावेज है। इस ग्रंथ में दुर्लभ अभिलेखीय छायाचित्रों, ऐतिहासिक दस्तावेजों तथा उन निर्णायक क्षणों को संकलित किया गया है जिन्होंने 20वीं शताब्दी के आरंभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.