केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के ऑफिस में कार्रवाई, अचानक हटाए गए 3 बड़े अधिकारी; क्या वजह?
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। मंत्रालय ने मंत्री के तीन प्रमुख सहयोगियों को एक साथ हटा दिया है। इनमें मंत्री के प्राइवेट सेक्रेटरी (PS) और दो एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी शामिल हैं। इन तीनों अधिकारियों को हटाने के फैसले 3 जुलाई को अलग-अलग आदेशों में जारी किए गए हैं।'प्रशासनिक आधार' पर नपे प्राइवेट सेक्रेटरी अमर सिंह केंद्रीय मंत्री के प्राइवेट सेक्रेटरी अमर सिंह को 'प्रशासनिक आधार' पर हटाया गया है। 2010 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी अमर सिंह को उनके मूल कैडर (राजस्व विभाग) में वापस भेज दिया गया है और उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। अमर सिंह 2021 से भूपेंद्र यादव के साथ जुड़े हुए थे। जब यादव के पास श्रम एवं रोजगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.