केंद्रीय मंत्री ने 1.44 करोड़ की तीन योजनाओं की रखी नींव
रांची, जून 1 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को ओरमांझी में 1.44 करोड़ रुपये से होने वाली तीन योजनाओं की आधारशिला रखी।
शिलान्यास के अवसर पर मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकास के काम जनता के पैसे से होते हैं। इस कारण संवेदक जो काम करेंगे, उसमें गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न करें। अगर जानकारी मिली तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। गांव के विकास में जनता का पैसा लगता है। उक्त बातें सेठ ने सोमवार को ओरमांझी में तीन विकास योजनाओं के शिलान्यास के अवसर पर उपस्थित लोगों और संवेदकों से कही।
योजनाओं की जानकारी जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया, उनमें 18 लाख 65 हजार रुपये से ओरमांझी के शंकर चौक के समीप स्नानघर भवन के साथ डीप बोरिंग, उलातू के महाकालेश्वर धाम में 56.70 लाख रुपये से सामुदायिक भवन और उकरीद गांव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.