नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कई बार अपने अनोखे अंदाज से सुर्खियां बटोर चुके हैं। उन्हें साइकिल से संसद तक जाते हुए देखा जा चुका है। इस बार उन्होंने फिर अपने अनोखे अंदाज में लोगों को चौंकाया है। उन्हें हारमोनियम पर तान छेड़ते हुए देखा गया है। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने एक अनोखा राजनीतिक अभियान शुरू कर दिया है। तब से, बीजेपी के कई नेता लगातार यही कह रहे हैं कि "मोदी कहीं नहीं जाएंगे।" इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हाथ में हारमोनियम थामकर भजन शैली में एक गाना गाया है, जिसके बोल हैं- "कहीं नहीं जाएंगे मोदी, कहीं नहीं जाएंगे मोदी।" 72 वर्षीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस गाने का एक छोटा...