देहरादून, जुलाई 6 -- मसूरी, संवाददाता। केंद्रीय खेल मंत्री डा. मनसुख मांडविया लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के दौरे पर मसूरी पहुंचे। उन्होंने फिट इंडिया का संदेश देते हुए प्रातः साढ़े छह बजे अकादमी से लेकर कंपनी बाग के समीप तक साइकिलिंग की और मार्निंग वॉक किया। उनके साथ अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु अधिकारी भी थे। केंद्रीय मंत्री मनसुखिया ने प्रशिक्षण ले रहे आईएएस अधिकारियों को स्वस्थ रहने सहित एक संदेश समाज को दिया। उन्होंने सभी को सुबह की ताजा हवा के बीच शारीरिक व्यायाम, योगा या पथ भ्रमण करना चाहिए ताकि स्वस्थ्य रह सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...