आरा, मई 15 -- बिहिया। निज संवाददाता केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रदेश महासचिव रणविजय बहादुर के पिता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली से विशेष शोक पत्र भेजकर न सिर्फ अपना दर्द साझा किया है, बल्कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की वजह से ब्रह्मभोज में शामिल नहीं हो पाने पर गहरा खेद भी जताया है। उनके पिता गोपाल सिंह का हाल ही में निधन हो गया। इस पत्र के शब्द बेहद मार्मिक और आत्मीय हैं। इस पत्र ने न केवल रणविजय बहादुर और उनके शोकाकुल परिवार को इस मुश्किल वक्त में ढांढस बंधाया है, बल्कि हम पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच यह संदेश भी दिया है कि उनका नेतृत्व हर सुख-दुख में उनके साथ है। यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री ने महासचिव को लिखा भावुक पत्र

हिंदी हिन...