मिर्जापुर, मई 13 -- मिर्जापुर। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अमेरिका के पेनसिल्वेनिया शहर से अचानक लापता हुए पड़री थाना क्षेत्र के छटहा गांव निवासी मनीष द्विवेदी का पता लगाने के संबंध में विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है। उन्होंने मर्चेंट नेवी अफसर का तत्काल पता लगाकर वापस भारत लाने की मांग की है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री मर्चेंट नेवी अफसर के पिता को अवगत करा दिया गया है। केंद्रीय मंत्री के पीएस राजेश कटियार का कहना है कि मनीष द्विवेदी का पता लगाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी संपर्क बनाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र-2 परिजनों ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से बताया है कि मर्चेंट नेवी अफसर मनीष द्विवेदी 16 अप्रैल को घर से ड...