केंद्रीय मंत्री ने बालगृह के बच्चों से की बातचीत
वाराणसी, सितम्बर 9 -- रामनगर (वाराणसी), संवाद। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को राजकीय बाल सुधार गृह बालक और बालिका गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक एक में रह रहीं बालिकाओं से मुलाकात और बातचीत कर उनकी पढ़ाई, दिनचर्या, खान-पान तथा गतिविधियों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले बच्चों की बेहतर देखभाल, शिक्षा और सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से कराई जानी चाहिए, ताकि उनका भविष्य बेहतर बनाया जा सके। वहीं, बालिका गृह में पूर्व में हुई आत्महत्या की घटना के संबंध में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जांच में सामने आने वाले प्रत्येक पहलू को गंभीरता से देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.