केंद्रीय मंत्री ने पुल निर्माण कराए जाने को लेकर सीएम को भेजा पत्र
गिरडीह, मई 21 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा संसदीय क्षेत्र के गिरिडीह जिला अंतर्गत बेंगाबाद प्रखंड के मेहाबांक गुरहा घाट में पतरो नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कराए जाने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र भेजा है। कैबिनेट मंत्री के प्रेषित पत्र में उल्लेख किया गया है कि झारखंड और बिहार की सीमा पर स्थित गोलगो पंचायत के ग्राम मेहाबांक में पतरो नदी प्रवाहित है। पतरो नदी दोनों प्रदेशों की सीमा को विभाजित करती है। खुरचुट्टा से लेकर मेहाबांक तक पथ बना हुआ है। लेकिन पतरो नदी पर पुल नहीं होने के कारण आगे का मार्ग बाधित है। स्थानीय लोगों द्वारा पतरो नदी पर पुल निर्माण हेतु लंबे समय से मांग की जा रही है। झारखंड एवं बिहार राज्य को जोड़ने वाले इस पुल के निर्माण होने से गुरहा घाट से देवघर एम्स की दूरी 30 किल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.