केंद्रीय मंत्री ने तीन मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत
बेगुसराय, अक्टूबर 2 -- बलिया। बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को बलिया नगर परिषद क्षेत्र के जानीपुर स्थित मध्य विद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से विभिन्न जनसमस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल, कॉपी और कलम देकर सम्मानित किया। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा के दौरान गांधी जयंती है तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है। शास्त्री जी के समय में पाकिस्तान की लड़ाई में भारत विजय हुआ एवं उन्होंने देश में खाद्यान्न की कमी को देखते हुए हरित क्रांति का शुरुआत की थी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: जयंती पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.