समस्तीपुर, मई 9 -- रोसड़ा। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर, केशव नगर फुलवरिया में आयोजित वंदना सभा में भारत सरकार के केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने छात्र-छात्राओं को भौतिकी विषय में 'प्रकाश' अध्याय बेहद सरल एवं प्रभावशाली तरीके से पढ़ाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान उनके पुत्र युवराज ने भी पढ़ाने में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री विद्यालय अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी एवं शहर की चर्चित चिकित्सक डॉ. कंचन माला, पुत्र युवराज, इन्द्रदेव चौधरी, प्रमोद कुमार, डॉ. नन्दन, राम पुकार राय तथा विभाग निरीक्षक विनोद कुमार भी मौजूद थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्पण के साथ किया गया। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. राजभूषण चौधरी ने कहा कि सरस्वत...