हापुड़, मार्च 5 -- केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक गुरूवार को हापुड़ पहुंचे। भाजपाईयों ने केंद्रीय मंत्री का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने चंडी रोड स्थित मां आद्यशिक्त चंडी मैया के दर्शन किए। उन्होंने भाजपाईयों से कहा कि आने वाले सभी चुनावों की तैयारी में अभी से जुट जाए, जो भी कार्यक्रम पार्टी ने तय किए है, उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। इस मौके पर सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, गौरव रूड़कीवाल, राजीव अग्रवाल, संजय गर्ग, श्यामेन्द्र त्यागी, विनोद गुप्ता आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.