केंद्रीय मंत्री ने गुरुग्राम को स्वच्छ बनाने के लिए पार्षदों संग किया मंथन
गुड़गांव, मई 29 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में उन्होंने गुरुवार देर शाम लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में नगर निगम गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, निगम आयुक्त प्रदीप दहिया और निगम पार्षदों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने, कचरा प्रबंधन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री ने साफ किया कि गुरुग्राम देश का प्रमुख शहर है और इसकी स्वच्छता में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था को मिशन मोड में चलाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि शहर की सफाई और कचरा प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.