हाथरस, फरवरी 26 -- सादाबाद। केंद्र सरकार में जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने बुधवार को सादाबाद क्षेत्र के गांव बौहरे के वास का दौरा कर स्थानीय किसानों से संवाद किया और आलू की फसल की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। मंत्री ओराम अपने सचिव नितिन ओझा के पैतृक गांव बौहरे के वास पहुंचे थे। दौरे के दौरान उन्होंने खेतों में जाकर आलू की बुवाई से लेकर खुदाई तक की पूरी कृषि प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से उन्नत बीज, सिंचाई प्रबंधन, उर्वरक उपयोग, रोग नियंत्रण तथा उत्पादन लागत जैसे तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री ने फसल की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए प्रति बीघा उत्पादन और बाजार में मिल रहे भाव के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। किसानों ने बताया कि इस वर्ष पैदावार संतोषजनक है, लेकिन उचित मूल्य न मिलना और समय पर बिक्री न हो ...