केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मिला कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल
कानपुर, जुलाई 5 -- कानपुर। सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ और भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल रविवार को महासचिव मुकेश सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह से नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इसमें आयुध कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा बनाए रखने संबंधी आदेश जारी कराने में सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। उन्होंने निगमकरण के बाद आयुध निर्माणियों में मृतक आश्रितों की नियुक्तियां बंद होने का मुद्दा उठाते हुए इसे तत्काल बहाल करने की मांग की। साथ ही आठवें वेतन आयोग में बढ़ती महंगाई को देखते हुए न्यूनतम वेतन 72 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित करने की मांग भी रखी।बीपीएमएस के अध्यक्ष मारुति पवार ने कहा कि ओपीएस, एनपीएस औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.