शामली, मई 28 -- शामली। गांव काबडौत में 10 जून को होने वाली केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की जनसभा के लिए गांव में 36 बिरादरी की पंचायत का आयोजन किया गया। विधायक प्रसन्न चौधरी ने बताया कि चौधरी जयंत सिंह केंद्रीय विद्यालय का शुभारम्भ करेंगे। गुरुवार को शामली विधानसभा क्षेत्र के गांव काबडौत में बाबा सेवाराम की अध्यक्षता में 36 बिरादरी की पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक प्रसन्न चौधरी ने बताया कि 10 जून को गांव काबडौत में केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह की प्रस्तावित रैली होने वाली है जिसे हमें सफल बनाना है। जनपद शामली को केंद्रीय विद्यालय की सौगात देने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह का 10 जून को प्रस्तावित कार्यक्रम है जिसको सफल बनाने के लिए आज यह पंचायत 36 बिर...