अमरोहा, फरवरी 12 -- अमरोहा। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी गुरुवार को अमरोहा रहेंगे। गजरौला के शिव इंटर कालेज में आयोजित अमरोहा कौशल महोत्सव में वह शिरकत करेंगे। शासन स्तर से उनके आने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री कार से गुरुवार दोपहर एक बजे गजरौला पहुंचेंगे व बजट पर प्रेस वार्ता करेंगे। इसके बाद अमरोहा कौशल महोत्सव को संबोधित करेंगे। यहां करीब दो घंटा वह रूकेंगे। बताया जा रहा है कि मालीखेड़ा स्पोर्टस स्टेडियम में स्विमिंग पूल निर्माण कार्य का निरीक्षण भी वह कर सकते है। हालांकि शासन से आए कार्यक्रम में यह प्रस्तावित नहीं है। केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। डीएम निधि गुप्ता ने बताया कि अमरोहा कौशल महोत्सव में 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं और विभिन्न योग्यताओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.