खगडि़या, मार्च 24 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के अलौली प्रखंड अन्तर्गत शहरबन्नी स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचकर सोमवार को लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने दिवंगत चचेरे चाचा अर्जुन पासवान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सबसे पहले अपने पिता रामविलास पासवान एवं अपने पूर्वजों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके पश्चात उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए अपने चाचा अर्जुन पासवान जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वे कुछ समय तक शोकाकुल परिवार के साथ रहे। परिवार के सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। साथ ही उन्होंने बड़ी मां राजकुमारी देवी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। केन्द्रीय मंत्री ने अपने चचेरे चाचा अर्जुन पासवान के चित्र पर पुष्पांजलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.