दरभंगा, फरवरी 15 -- दरभंगा। लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान रविवार को दरभंगा आएंगे। वे 11 बजे डीएमसीएच पहुंचकर कुशेश्वरस्थान के हरीनगर गांव में घटित घटना के पीड़ितों से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेंगे। वहां से वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के शास्त्री चौक स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी माता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे व उन्गें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह जानकारी शनिवार को लोजपा (रा) के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार झा ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.