हाजीपुर, मार्च 25 -- जिला प्रशासन ने पॉलिथीन के साथ आर्थिक मदद उपलब्ध कराई हाजीपुर। नि.सं. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पहल पर बिदुपुर प्रखंड खजवता गांव के अग्निपीड़ित प्रत्येक परिवारों को 24 घंटे के अंदर 12-12 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। जिला प्रशासन के द्वारा से प्रखंड पदाधिकारी,अंचल अधिकारी एवं लोजपा रा के वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह व पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजुदगी में आर्थिक सहायता राहत 12-12 हजार रुपए को चेक पीड़ित परिवार के बीच वितरण किया गया। पीड़ित परिवार को फिलहाल आश्रय के पॉलिथीन की व्यवस्था कराई गयी। इस मौके पर स्थानीय मुखिया और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अग्नि पीड़ित परिवार को आश्वस्त कराया कि आवास योजना का लाभ दिया जायेगा। इस मौके पर लोजपा रा के प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान, युवा प्रदेश संतोष शर्मा, सोन...