केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग
बरेली, जुलाई 6 -- बरेली। भाकपा ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित 17 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में जनता के पैसे की वसूली कर दोषियों को कड़ा दंड जाने, नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आगजनी के दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने और डीजल-पेट्रोल के दाम कम करने, मनरेगा को फिर से लागू करने, खाद, बीज और बिजली की उपलब्धता आदि की मांग उठाई गई। राज्य सचिव राजेश तिवारी, शहर सचिव सतीश सिंह, संजीव मेहरोत्रा, बलबीर सिंह, हरि बाबू, मोईउद्दीन आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- विभिन्न मामले को लेकर भाकपा ने किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.