नई दिल्ली, मई 16 -- साइबराबाद पुलिस ने केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भगीरथ के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है ताकि उसे देश छोड़कर भागने से रोका जा सके। उस पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि भगीरथ को पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच, तेलंगाना रक्षण सेना (टीआरएस) की अध्यक्ष के. कविता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में मांग की है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री संजय कुमार को उनके बेटे से जुड़े पॉक्सो मामले में निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाया जाए। यह भी पढ़ें- बिना कपड़ों के उठी पीड़िता... केंद्रीय मंत्री के बेटे को HC से नहीं मिली राहत; आधी रात चली सुनवाई भगीरथ को शुक्रवार रात तेलंगाना हाईकोर्ट से भी झटका लगा, जब...