केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की सहयेागी कांति सिंह को हाईकोर्ट से राहत
लखनऊ, मार्च 18 -- हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की कथित सहयोगी कांति सिंह को राहत देते हुए, उनके खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। न्यायालय ने मामले को विचारणीय मानते हुए प्रतिवादियों को नोटिस भी जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 6 सप्ताह बाद होगी । यह आदेश न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ ने कांति सिंह की याचिका पर पारित किया। याची का कहना था कि एक जमीन विवाद को लेकर उनके तथा केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ वर्ष 2024 में गोण्डा के मनकापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई जबकि इसी मामले में 2015 में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के क्रम में पहले ही हाईकोर्ट ने सम्पूर्ण कार्यवाही को निरस्त कर दिया था। याची की ओर से दलील दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.