केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से मिले मंत्री हफीजुल हसन
देवघर, मई 21 -- नई दिल्ली में झारखंड से जुड़े विकास और अल्पसंख्यक कल्याण के मुद्दों पर भारत सरकार के संसदीय कार्य व अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से सूबे की अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की शिष्टाचार मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान झारखंड के विकास, सामाजिक समरसता और अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान को लेकर विस्तृत चर्चा बैठक में राज्य में अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अबुआ सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को और मजबूत और जनोन्मुख बनाने पर भी चर्चा की गई। मुलाकात को झारखंड के उज्ज्वल भविष्य और विकास की दिशा में सकारात्मक पहल माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- 79.8% बड़ा या 14%? किस बात पर ओवैसी और किरेन र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.