पटना, अप्रैल 2 -- भाकपा के राज्य सचिव मंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टियों की आलोचना की थी। भाकपा ने आरोप लगाया कि अमित शाह का बयान शर्मनाक और अज्ञानता से भरा हुआ है। गुरुवार को जारी बयान में भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा कि भाकपा का जन्म जन्म 1925 में कानपुर में भारत के अपने उपनिवेश-विरोधी आंदोलन से हुआ था। जिसे उन मजदूरों, किसानों और क्रांतिकारियों ने आकार दिया था जो ब्रिटिश उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़ रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वहीं संघ आज्ञाकारी बना रहा और उपनिवेश-विरोधी संघर्षों से दूर रहकर ब्रिटिश सत्ता की मिलीभगत में शामिल रहा। काला पानी की बैरकें कम्युनिस्ट क्रांतिकारियों से भरी हुई थीं, जबकि दक्षिणपंथी विचारधारा की हस्तियां ब्रिटिश पेंशन पर पल रही थीं।

हिंदी...