कोडरमा, अप्रैल 23 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा नेता रामसहाय यादव के पैतृक आवास दलदलिया पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता जयनगर अध्यक्ष महावीर यादव ने की, जबकि संचालन महामंत्री महेंद्र राम ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस मौके पर जिप सदस्य केदारनाथ यादव, परसाबाद मंडल अध्यक्ष चंदन पासवान, महामंत्री जितेंद्र यादव, उपाध्यक्ष रामकृष्ण यादव, विजय कुमार यादव, भाजयूमो अध्यक्ष विजय यादव, मुन्ना यादव, मुकेश यादव, सुखदेव यादव, श्याम सुंदर यादव, परमेश्वर यादव, सहदेव यादव सहि...