हजारीबाग, नवम्बर 3 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव की धर्मपत्नी एवं पूर्व वार्ड पार्षद सुमित्रा देवी के निधन पर शहर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी गहरा शोक व्याप्त है। सुमित्रा देवी के निधन को कई लोगों ने एक समर्पित जन सेविका की अपूरणीय क्षति बताया है। इसी क्रम में सोमवार को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी हजारीबाग पहुंचीं और शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री हजारीबाग बड़कागांव रोड स्थि स्व सुमित्रा देवी के आवास पहुंचीं, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुमित्रा देवी न केवल एक कुशल पार्षद थीं बल्कि एक ऐसी महिला थीं जिन्होंने समाजसेवा को अपना जीवन बना लिया था। उनकी सादगी, समर्पण और कार्यनिष्ठा उन्हें एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.