मिर्जापुर, मई 13 -- मिर्जापुर। अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया बंदरगाह से लापता मिर्जापुर के मर्चेंट नेवी ऑफिसर मनीष का पांच दिन बाद भी कुछ पता नहीं चला पाया है। बीते पांच दिनों से मनीष के लापता होने से परिवार वाले टूट गए हैं। परिवार के साथ ही पड़ोस के लोग भी चितिंत हैं। पड़री थाना क्षेत्र के चौहानपट्टी गांव निवासी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि उनका पुत्र मनीष द्विवेदी मर्चेंट नेवी में सेकेंड ऑफिसर है। वर्तमान में वेसल सिफ्नोस लेडी शिप पर तैनात है। उन्होंने बताया कि सात मई की दोपहर साढ़े बारह बजे गैरी गोम्स नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि वेस्टर्न क्रू मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड अंधेरी ईस्ट आफिस से बोल रहा हूं। मनीष चार घंटे से शिप से लापता है। उसने पूछा कि क्या उनका फोन आपके पास आया था, इस पर उन्होंने फोन नहीं आने की जानकारी उ...