मिर्जापुर, जून 16 -- मिर्जापुर। केंद्रीय मंत्री / सांसद अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को नगर के बीएलजे ग्राउंड में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की तरफ से लगाई गई "विकसित भारत प्रदर्शनी" का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की 12 वर्ष की योजनाओं की उपलब्धियों एवं प्रदेश सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों और मिर्जापुर के विकास कार्यों को दिखाया गया है। प्रदर्शनी में लगाए गए सेल्फी पॉइंट पर केंद्रीय मंत्री ने सेल्फी लिया। इसके बाद गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार व जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने केन्द्रीय मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनन्दन किया। यह भी पढ़ें- आर्थिक रूप से तरक्की कर सबल हुई महिलाएं कार्यक्रम में जनपद की लोकगायिका उषा गुप्ता ने अपने गीतों के माध्यम से विकास यो...