नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- आशुतोष रांका यानी कॉकरोच जनता पार्टी के शीर्ष नेता, उन्होंने कहा है कि जंतर मंतर पर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग भी उनका समर्थन कर रहे थे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। इस दौरान उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और अन्य पार्टियों के काम करने के तरीके की भी तुलना की है। साथ ही साफ किया है कि CJP भाजपा को वोट देने से किसी को नहीं रोक रही है। आशुतोष रांका ने स्कूल के दौरों को लेकर भाजपा पर जमकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा शासित राज्य रचनात्मक तरीके से भी तो बातों को ले सकते हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक की तारीफ की है। साथ ही कहा है कि भाजपा की मानसिकता है कि उनसे कोई भी सवाल न करे। उन्होंने कहा कि Gen Z अब इसे सहन नहीं करता है।भाजपा को वोट वाला बयान सीजेपी नेता ने कहा...