प्रयागराज, फरवरी 19 -- ईस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में केंद्रीय बजट 2026-27 में जीएसटी व आयकर प्रावधानों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष विनय कुमार टंडन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सीए शिव कुमार जायसवाल ने आयकर रिटर्न अवधि 2 से 4 वर्ष करने, 70 प्रतिशत ब्याज के साथ जमा सुविधा, गोल्ड बॉन्ड, टीडीएस दरों व आईटीआर बदलावों की जानकारी दी। सीए अमित अग्रवाल ने जीएसटी सरलीकरण के बारे में बताया। वहीं प्रयागराज फिलेटलिक सोसाइटी के वैभव मैनी व राहुल गांगुली ने प्रथम हवाई एयरमेल के 116 वर्ष पूरे होने पर चित्रों के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर तरुण जग्गी, डॉ जीएस दरबारी, अनिल अग्रवाल, डीयू गुप्ता, राजीव अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...