लखनऊ, फरवरी 1 -- केंद्रीय आम बजट के प्रावधानों को यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रोजगार के पिटारे के तौर पर देख रहे हैं। उनके मुताबिक यह बजट युवाओं के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं लेकर आया है। केंद्र सरकार ने एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा और पारंपरिक उद्योगों के पुनर्जीवन के लिए बजट की घोषणा की है। इससे उद्योगों को संजीवनी मिलेगी और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट यूपी के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा देने वाला है। पूंजीगत व्यय में इजाफा किया गया है। इससे यूपी में एक्सप्रेसवे, औद्योगिक कॉरिडोर, लॉजिस्टिक्स हब, रेलवे और शहरी आधारभूत ढांचे के विकास को गति मिलेगी। निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। सुरेश खन्ना कहते हैं कि किसी भी राज्य के विकास के लिए औद्योगिक निवेश जरूरी है। उद्योगों के निवेश से राज्यों की स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.