मधुबनी, फरवरी 1 -- मधुबनी,निज संवाददाता। बजट का सीधा असर जिले के ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल सकता है। बजट में ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर,कृषि और स्वरोजगार पर दिए गए जोर से गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और ग्रामीण संपर्क मार्गों के लिए बढ़े प्रावधान से जिले के दूरदराज गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। कृषि क्षेत्र में बजट का असर मखाना उत्पादक इलाकों में विशेष रूप से दिखेगा। मूल्य संवर्धन, भंडारण और बाजार से जोड़ने वाली योजनाओं से किसानों की आमदनी बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही मछली तालाबों के जीर्णोद्धार, बीज आपूर्ति और प्रशिक्षण से मत्स्य पालन करने वाले परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण आवास योजना, नल-जल मिशन और स्वच्छता कार्यक्रमों के लिए आवंटन से जीवन स्तर में सुधार होगा। मनर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.