पलामू, फरवरी 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने मेदिनीनगर से मेयर पद के उम्मीदवार अरूणा शंकर के आवासीय कार्यालय परिसर में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ विमर्श किया। बाद में प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में सभी वर्गो का ख्याल रखा गया है। बीजेपी के नेतृत्व में देश के विकास कार्य आगे बढ़ रहा है। इस बजट में महिला सशक्तिकरण, युवा, महिलाओं, किसान, व्यवसायियों का ध्यान रखा गया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने देश में 2014 में भाजपा की सरकार आई है, तब से देश में विकास की गति में तेजी आई है। इसी का परिणाम है कि 2014 से पहले देश में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय 17-18 करोड़ का बजट होता था,परंतु भाजपा जब से सत्ता में आई है तब से बजट में लगातार बढ़ोतरी ...