लखीसराय, फरवरी 3 -- कजरा, एक संवाददाता। बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा संसद में पेश किया गया यह बजट देश के आर्थिक विकास, सामाजिक समावेशन और पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के सपने की स्पष्ट झलक दिखाई देती है, जिसमें आत्मनिर्भर, सशक्त और तकनीक-आधारित भारत की परिकल्पना की गई है। इस बजट में निवेश-आधारित विकास रणनीति को प्राथमिकता दी गई है, जिससे जीडीपी को वृद्धि और मजबूती मिले। निजी निवेश को प्रोत्साहित करने, पूंजीगत व्यय बढ़ाने और आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। बजट का मुख्य फोकस गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तीकरण पर रहा है। किसानों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.