जौनपुर, फरवरी 17 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। सरसरा स्थित चम्पा उपवन में आयोजित केंद्रीय बजट चौपाल कार्यक्रम में सोमवार को भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट में किसानों व्यापारियों सहित अन्य वर्गों का सरकार ने बखूबी ध्यान दिया है। यह बजट देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने मिलकर गरीबों, व्यापारियों, किसानों के हितों को ध्यान में रखा है। उत्तर प्रदेश इस समय पर्यटन का क्षेत्र में बन गया है। वाराणसी से लेकर प्रयागराज तक कुम्भ के मेले में छोटे छोटे से लेकर बड़े दुकानदारों को रोजगार मिला है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अभिषेक रावत ने कहा कि आज हमारा प्रदेश मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कर रहा है। उत्तर प्रदेश अब सबका साथ सबका विकास के साथ सर्वोत्तम प्रदेश बन रहा है। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.