बदायूं, फरवरी 17 -- बगरैन। कस्बा के गौरी शंकर इंटर कॉलेज में केंद्रीय बजट के उपलक्ष्य में भाजयुमों द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शिवम शंखधार, मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, रितेश चौहान, सुनील सिंह और जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज शर्मा रहे। कुशाग्र सागर ने युवाओं को बजट की बारीकियों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया, उन्होने बजट को युवा केंद्रित बताते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मोके पर राजीव सिंह, राजेश उपाध्याय, अनुज कांत मिश्रा, मुकेश यादव, विपिन गुप्ता, निर्दोश माली, अर्पित गौड़ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.