हजारीबाग, फरवरी 2 -- कांग्रेस वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने बजट को आम जनता की उम्मीदों के विपरीत बताते हुए इसे फीका और निराशाजनक करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल रहा है। झारखण्ड जैसे आदिवासी और पिछड़े राज्यों के लिए न तो कोई विशेष प्रावधान किया गया और न ही शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार सृजन पर ठोस कदम नजर आए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट कॉरपोरेट हितों को प्राथमिकता देता है, जबकि आम नागरिक की जरूरतों की अनदेखी की गई है। फोटो बी1 मुन्ना सिंह जनविरोधी बजट है बिनोद कुशवाहा कांग्रेस के झारखंड प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने आम जनता, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग के लिए निराशाजनक बताया है। केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया यह बजट पूरी तरह से कॉरप...