साहिबगंज, फरवरी 3 -- बरहरवा । केंद्रीय बजट 2026-27 को किसान विरोधी करार देते हुए भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र और अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से मंगलवार को बरहड़वा क्षेत्र में मजदूर नेता कामरेड सारीफुल इस्लाम के नेतृत्व में बजट की प्रतियां जलाकर विरोध जताया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय बजट में कृषि को जगह नहीं दी गई है। किसने की आय बढ़ाने की मात्रा झूठा प्रचार किया जा रहा है। कर्ज माफी के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है। उर्वरक सब्सिडी में 15679 करोड रुपए की कटौती की गई। इस किसान विरोधी, मजदूर विरोधी व संघ विरोधी बजट का विरोध करते हुए अपील की 26 फरवरी प्रस्तावित आम हड़ताल को ऐतिहासिक रूप में सफल बनाने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.